मंत्री की सम्पत्ति की जांच की मांग करेगी काग्रेंस
सपा ने दिया काग्रेंस मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा को समर्थन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पूर्व विधयक व वरिष्ठ काग्रेंसी नेता अम्बरीष कुमार ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में शहरी विकास मंत्री सत्ता व पद का दुरूपयोग करते हुए सरकारी व गैर सरकारी कर्मियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने के लिए दबाव डाल रहे है। जिसकी शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी से की जाएगी। और चुनाव के बाद मंत्री की सम्पत्ति की जांच की मांग करते हुए बड़ा आन्दोलन चलाया जाएगा। इस बात की जानकारी आज वरिष्ठ काग्रेंसी नेता अम्बरीष कुमार ने प्रेस क्लब हरिद्वार में सपा द्वारा काग्रेंस मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा को समर्थन देने की घोषणा करने के दौरान पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि भाजपाई अपनी जीत के दावे कर रहे है। जबकि उनके कार्यकत्र्ता रात के अधेंरे में काग्रेंस प्रत्याशियों के पोस्टर, झण्डे व बैनर फाड़ रहें हैं, जिससे उनकी खिसियाट का पता चल रहा हैं कि जमीनी स्तर पर उनकी स्थिति क्या है। उन्होंने आशंका जाहिर की हैं कि भाजपा के नेता बड़े स्तर पर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान गड़बड़ी करने का प्रयास करेगें। लेकिन काग्रेंस ऐसा होने नहीं देगी। इस सम्बंध् में भी काग्रेंस मुंख्य चुनाव अधिकारी को अपनी आशंका से अवगत करायेगी। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी नेता राजेंद्र पारासर ने अपने नेताओं के साथ घोषणा की हैं कि हरिद्वार मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा को अपना समर्थन देगी। और अपने समर्थकों सहित शहर की जनता के बीच जाकर अनीता शर्मा के पक्ष में वोट करने की अपील करेगी। उन्होंने कहा कि किन्ही कारणों से सपा अपना मेयर सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। लेकिन सम्प्रादायिक शक्तियों को हराने के लिए सपा काग्रेंस मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा को समर्थन देने जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान काग्रेंसी नेताओं में संजय पालीवाल, संजय अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, मुरली मनोहर, सपा नेताओं में कांजी चांद, लव कुमार दत्ता आदि मौजूद थे।
