सरेराह रोक कर चुका हैं छेड़छाड़ अब भी कर रहा पीछा
रानीपुर पुलिस पर घटना में दिलचस्पी न दिखाने का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक युवती पिछले कई दिनों से रानीपुर कोतवाली में एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही है। मगर पुलिस पीडिता की कोई सुनवाई नहीं कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक हस्पिटल में कार्यरत एक युवती का स्कूटी सवार एक युवक कई दिनों से उसका पीछा कर रहा है। इतना ही नहीं युवक द्वारा सरेआम युवती को रोककर उसके साथ अभद्रता व छेड़खानी भी कर चुका है। युवती ने साहस दिखाते हुए युवक का विरोध् किया और युवक की शिकायत को लेकर पीडिता रानीपुर कोतवाली पहुंची और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी से मिलकर शिकायत की गयी। जिसपर पीडिता को कार्यवाही करने का भरोसा देकर वापस भेज दिया गया। आरोप हैं कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की और युवती का पीछा करना जारी रखा हुआ है। युवती ने आरोपी युवक की स्कूटी के नम्बर के आधार पर उसके नाम का पता कर पुलिस से पास पहुंचकर फिर से शिकायत की गयी है। लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर कोई गम्भीरता नहीं दिखाई है। युवती का आरोप हैं कि उसको डर हैं कि कभी भी युवक उसको हानि पहुंचा सकता है। लेकिन पुलिस कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जब इस सम्बंध् में रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी से सम्कर्प साधने का प्रयास किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।
