सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल उड़ाया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बेटे के पास दीपावली मनाने गये पिता के घर से कमरों का ताला तोड़कर चोरी हो गयी। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रा में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पीडित ने हरिद्वार पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती ऋषिकुल हरिद्वार निवासी नरेश त्यागी अकेले रहते है। जोकि वर्ध महाराष्ट्र में रह रहे अपने बेटे के साथ दीपावली मनाने 5 नवम्बर को घर में ताला लगा कर गये थे। जब वह वापस 12 नवम्बर को लौटे तो देखा कि बाहर का मैन गेट पर ताला लगा था। मगर अन्दर कमरों के ताले टूटे हुए थे। जब उन्होंने भीतर प्रवेश किया तो अन्दर का दृश्य देखकर सन्न रह गये कि अलमारी खुली पड़ी थी और समान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घर से एलईटी सहित सोने-चांद के जेवरात नदारत थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।
