तड़के आर्य मन्दिर के पास की घटना
घटना से क्षेत्र में लोगों में दहशत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भेल में तड़के एक कर्मी को हाथी ने पटक-पटक मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया। बता दे कि हाथी पूर्व में भी दो लोगों की जान ले चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तड़के भेल कर्मी विरेन्द्र पुत्र निहाल सिंह उम्र करीब 55 वर्ष निवासी अदवालपुर धामपुर बिजनौर हाल निवासी टाईप-2 मं.नं. 632 भेज सेक्टर-1 रानीपुर हरिद्वार सहारनपुर अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकले। जब वह आर्य मन्दिर के समीप पहुंचे, तभी वहां खड़े हाथी को अंधेरे के कारण नहीं देख सकें। जैसे ही पास पहुंचने पर हाथी नजर आया तो वह वापस जान बचाने के लिए दौड़े, लेकिन हाथी ने उनको सूड में पकड़कर कई बार जमीन पर पटक दिया। विरेन्द्र के चिखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो वहां का दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गये। जिन्होंने पुलिस सहित वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हाथी को वहां से जंगल की ओर खदेडा। लेकिन तब तक विरेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रा में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेजते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बता देे कि पूर्व में भी हाथी दो लोगों की जान ले चुका है। भेल रिहायसी क्षेत्र में जंगल से हाथी व तेदुए के आने जाने से लोगों में भय का माहौल है। जिसके सम्बंध् में भेल कर्मियों ने भेल प्रशसनिक अधिकारियों सहित वन विभाग को भी पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। मगर उसके बावजूद भी इस दिशा में कोई कारगर कदम वन विभाग द्वारा नहीं उठाये गये है। जिसको लेकर भेल कर्मियों सहित आसपास के इलाकों में भय का माहौल है।
