वार्ड नम्बर 6 में पार्षद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। निकाय चुनाव में इस बार पार्टी प्रत्याशियों में से अधिकांश निर्देलीय प्रत्याशियों का बोलबाला है। जिनमें बागी प्रत्याशी भी शामिल है, जोकि अपनी पार्टी से बागावत कर चुनावी मैदान में उतरकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए संकट बने हुए है। इसी क्रम में वार्ड नम्बर 6 से भाजपा के बागी प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुमित चौधरी के लिए परेशानी पैदा कर दी है। वहीं काग्रेंस प्रत्याशी कैलाश भट्ट सहित दो अन्य निर्देलीय प्रत्याशी गोवर्धन जोशी और राज कुमार भी पार्षद प्रत्याशी के लिए चुनावी रण में है। जिनमें काग्रेंस प्रत्याशी कैलाश भट्ट और बागी प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल के बीच काटे की टक्कर मानी जा रही है। लेकिन निर्देलीय प्रत्याशी गोवर्धन जोशी और राज कुमार क्षेत्र के वोट हाथियानें में कामयाब हो सकते है। देखा जाए तो निर्देलीयों में बागी प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल क्षेत्र में सशक्त प्रत्याशी माने जा रहे है। लेकिन वही काग्रेंस प्रत्याशी कैलाश भट्ट भी उनसे पीछे न रहकर सीधे टक्कर ले रहे है। क्षेत्र के लोग भाजपा प्रत्याशी सुमित चौधरी को तीसरे नम्बर पर देख रहे है। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मनोज ममगाई जोकि भेल में इंजिनियर पद पर तैनात हैं का कहना हैं कि पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान ने क्षेत्र का विकास नहीं किया। उनके कार्यकाल में क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी ध्वस्त रही। बरसाती पानी से क्षेत्र के लोग काफी त्रास्त थे। जिसका निमार्ण पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान ने 47 लाख 10 हजार रूपये की लागत से कराया था। आरोप हैं कि उसमें भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने बताया कि बरसाती पानी को निर्माण कराये गये नाले के द्वारा गंगा में जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ बरसाती पानी नाले के द्वारा सीेधे भीमगोडा कुण्ड में गया। जिससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान रहे। क्षेत्र की समस्याओं से भागकर उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा भी दिया, मगर स्वीकार नहीं हो सका। जब कभी क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं के लेकर उनके पास जाते तो वह यह कह कर अपना पल्ला झाड लेते कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। निकाय चुनाव में क्षेत्र में भाजपा, काग्रेंस सहित पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें कुछ ऐसे प्रत्याशी भी हैं जिनका क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं रहा है। लेकिन क्षेत्र में काग्रेंस प्रत्याशी कैलाश भट्ट और भाजपा से बागी प्रदीप अग्रवाल सक्रिय है। जिनको क्षेत्र के विकास के लिए आगे आते हुए देखा गया है। चुनाव में दोनों में ही टक्कर होने के आसार बने हुए है। वहीं राजनीतिक जानकारों का कहना हैं कि अभी चुनाव अपने रंग में नहीं आया हैं इसलिए अभी कुछ भी कहना मुश्किल हैॅ। मगर फिलहाल देखा जाए तो वार्ड नम्बर 6 में निर्देलीय प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल और काग्रेंस प्रत्याशी कैलाश भट्ट की स्थिति अच्छी देखी जा रही है। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुमित चौधरी युवा हैं जोकि अपनी उर्जा का इस्तेमाल क्षेत्र के विकास व लोगों की समस्याओं को सुलझाने में लगा सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसकारण क्षेत्र के लोगों का रूझान उनकी ओर कम देखा जा रहा है। हां इतना जरूर हैं कि भाजपा के जो वोट हैं वह उनके पक्ष में ही जाएगें। लेकिन गौर करने वाली बात यह भी हैं कि भाजपा के बागी प्रदीप अग्रवाल भी भाजपा के वोटों में सेंध लगायेगें। जोकि भाजपा प्रत्याशी के लिए नुकसान दायक होगा।
