

शिवालिकनगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव बना रोंचक
दिग्गज नेताओं ने जीत के लिए झौंकी पूरी ताकत
भाजपा नेताओं का दावा और बागी का विश्वास आमने-सामने
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शिवालिकनगर पालिकाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करना भाजपा के लिए अब प्रतिष्ठा के साथ-साथ बागी निर्देलीय प्रत्याशी का मात देना चुनौती बन गया है। बागी प्रत्याशी को हराने के लिए भाजपा विधयक सहित वरिष्ठ नेता चोटी ऐड़ी का जोर लगाये हुए है, बावजूद भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा काफी मेहनत करनी पड़ रही है।

वही उसके विपरित बागी प्रत्याशी संजीव चौधरी को क्षेत्र के लोगों को आपार प्यार मिल रहा है। जिसको देखते हुए भाजपा नेताओं की रातों की नींद व दिन का चेन उड़ते देखे जा रहे है। किसी भी सूरत में अब भाजपा के लिए पालिकाध्यक्ष पद की सीट पर जीत हासिल करना अब प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। बताते चले कि शिवालिक नगर पालिका चुनाव का रंग बड़ा नाटकीय देखा जा रहा है।

पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा के लिए सब से बड़ी चुनौती अपनेे ही बागी निर्देलीय प्रत्याशी संजीव चौधरी को मात देने की बनी हुई है। जिसकी धेराबंदी कर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत उसको हराने में लगा दी है। राजनीतिक विशेषकों का कहना हैं कि भाजपा को काग्रेंस व अन्य प्रत्याशियों से अधिक डर भाजपा के बागी प्रत्याशी संजीव चौधरी से है, क्षेत्र के लोगों का कहना हैं कि निर्देलीय प्रत्याशी संजीव चौधरी ने क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करते हुए लोगों की समस्याओं का निदान कराने का प्रयास किया है। और हमेशा क्षेत्र के लोगों के साथ सम्पर्क में रहे है।

इसलिए क्षेत्र के लोगों का भरोसा संजीव चौधरी पर बना हुआ है। वहीं भाजपा के दिग्गज नेताओं का दावा हैं कि शिवालिकनगर पालिकाध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा की जीत निश्चित है। क्षेत्र के लोगों का प्यार व समर्थन उनको मिल रहा है। लेकिन इस दावे में कितनी सच्चाई है। इस बात का पता इसी बात से लगता हैं कि अपनी ही पार्टी से बागवत कर निर्देलीय रूप से पालिकाध्यक्ष पद पर चुनावी मैदान में उतरे संजीव चौधरी को भाजपा नेताओं के कोप का भाजन बनना पड़ा है। इतना ही नहीं एक भाजपा नेता ने तो सोशल मीडिया पर संजीव चौधरी का बिना नाम लिख कर उसके खिलाफ अपने दिल की भड़ास निकाल कर ना जाने क्या-क्या कह डाला था।

जिसको लेकर शहर में नेता जी के मन के उबार के तीखी निंदा की जा रही है। जब सोशल मीडिया पर डाली गयी पोस्ट के सम्बंध् में बागी निर्देलीय प्रत्याशी संजीव चौधरी से प्रतिक्रिया जानने की कौशिक की गयी तो उन्होंने केवल इतना कह कर अपनी बात समाप्त कर दी कि मुझे नहीं मालूम की मेरे प्रतिद्वद्वी क्या बोल रहे है। मुझे तो सिर्फ इतना पता हैं कि मेरे काम को क्षेत्र की जनता ने देखा हैं और उनका प्यार व समर्थन मुझ को मिल रहा है। मुझे विश्वास हैं कि क्षेत्र की जनता उनको अपना आशीवार्द जरूर देगी। शिवालिकनगर पालिकाध्यक्ष पद की सीट पर जीत हासिल करना भाजपा के लिए आसान नहीं होती देखी जा रही है। तभी तो भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को जीत हासिल करने के लिए उनको चोटी ऐड़ी का जोर लगाना पड़ रहा है। शिवालिकनगर पालिकाध्यक्ष सीट पर किस प्रत्याशी की जीत हासिल होती है। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा, लेकिन इतना जरूर हैं कि शिवालिकनगर पालिकाध्यक्ष सीट पर चुनाव काफी रोचक बना हुआ है।
