फिलहाल अपने नाम के साहरे पर ही वोट मांगने में जुटे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। निकाय चुनाव में नाम वापसी के बाद मैदान में डटे प्रत्याशियों ने क्षेत्र की जनता से सम्पर्क अभियान शुरू करते हुए अपने पक्ष में वोट मांगने से शुरू कर दिये है। लेकिन अभी तक सिम्बल न मिल पाने के कारण जनता के बीच केवल अपने नाम को ही सिम्बल के तौर पर प्रयोग कर रहे है। जबकि जिला निर्वाचन आयोग द्वारा मैदान में डटे प्रत्याशियों को सिम्बल 19 अक्टूबर को आंवटित करेगा। बताते चले कि स्थानीय निकाय चुनाव मैदान में आज नाम वापसी के बाद मैदान में डटे प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जन सम्पर्क कर अपने पक्ष में लोगों से वोट मांगने का सिलसिला शुरू कर दिया है। वो बात अलग हैं कि अभी तक प्रत्याशियों को सिम्बल नहीं मिल पाये है। लेकिन प्रत्याशी अपने नाम को ही सिम्बल के तौर पर प्रयोग कर हर तरिके से क्षेत्र की जनता को रिझाने में जुट गये है। हालाकि निकाय चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के पास कोई ठोस मुद्दा होता नजर नहीं आ रहा है। लेकिन फिर भी वह अपने ही तरिके क्षेत्र की जनता का विश्वास जितने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड रहे है। मैदान में उतरे कुछ प्रत्याशी भ्रष्टाचार को समाप्त करने तथा कुछ क्षेत्र के विकास की बात करने का दावा कर रहा है। लेकिन जनता भी अब नेताओं के चुनावी वादों के झांसे में नहीं आने वाली, इसलिए वह भी नेता के गिरगिट की तरह रंग बदलते तेवर को देखते हुए उनको उन्हीं के अन्दांज में भरोसा दे रही है। निकाय चुनाव के प्रचार में तेजी 29 अक्टूबर को सिम्बल आवंटित होने के बाद आयेगी। मगर फिलहाल मैदान डटे प्रत्याशियों को गणित भाग कर अपने कार्यालयों में अपने शुभचिंतकों के साथ बैठकों का दौर जारी रखे हुए है। इतना ही नहीं मोबाइलों के सहारे अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों के परिजनों जोकि दूसरे क्षेत्र में निवास कर रहे है। उनके माध्यम से उनके पक्ष में वोट डालवाने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे है।
