
पकड़ी कई अनिमिताये, दिये दिशा निर्देश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने शनिवार शाम सब रजिस्ट्रार कार्यालय (हरिद्वार तहसील) का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम तथा द्वितीय दोनो में ही पुरानी रजिस्ट्रियां निर्गत न किये जाने तथा कार्यालय में ही पाये जाने को संदेहजनक बताया। डीएम ने कहा कि प्रथम सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पड़ी 67, द्वितीय में पड़ी 88 इन पुरानी रजिस्ट्री सम्बंधितों को निर्गत किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि रजिस्ट्रार कार्यालय में प्राप्ति रजिस्टर में बिना प्राप्ति हस्ताक्षर लिये रजिस्ट्री किसी को दी गयी तो उनको भी अप्राप्त माना जायेगा। प्राप्ति अनिवार्य रूप से ली जाये। वर्ष 2016, 17,18 की जिल्दों की हार्ड काॅपी दिखाये जाने पर भी कर्मचारी इन रजिस्ट्री की हार्ड काॅपी अपने रिकाॅर्ड से नहीं दिखा पाये। डीएम ने आरके का वेतन रोकने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि पूर्व में किये गये निरीक्षण के बाद भी कार्यालय में दस्तावेज मेंटेन नहीं किये गये हैं। इस पर डीएम ने सभी सब रजिस्ट्रार, तथा एआईजी तथा क्लर्क का वेतन सभी महत्वूपर्ण दस्तावेजों को व्यवस्थित कर लिये जाने तथा एडीएम वित्त के द्वारा इस बात का प्रमाण पत्र दिये जाने पर वेतन जारी किये जाने की बात कही।
