

ऋषिकुल भूमि पर पूर्व पोस्ट आॅफिस भूमि का मामला
युंवक को अपर जिलाधिकारी से उलझना पड़ा मंहगा, लिया हिरासत में
रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहे तक चलाया प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की टीम ने रानीपुर मोड़ से लेकर ऋषिकुल मैदान तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। अभियान की अगवाई अपर जिला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा. सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह , लोक निर्माण विभाग के अध्शिासी अभियंता एसके गर्ग द्वारा किया गया। प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ इस अभियान में भारी पुलिस पफोर्स के साथ रानीपुर मोड़ पर दुकानों के छज्जे जेसीबी से तुडवाये, इसके साथ होटल ली सेंट्रल के आगे का हिस्सा, रानीपुर रोड पर खन्ना स्वीट्स, एक बैंक, वाणी रेस्टोरेंट इसके अलावा कुछ बड़े कब्जेधरो से कब्जे मुक्त कराए। सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह जो कि ऋषिकुल विद्यापीठ के सचिव भी है ने कुछ ऋषिकुल की भूमि से अवैध् कब्जे को भी हटवाया गया। इसके साथ ही पूर्व में ऋषिकुल की भूमि पर बने पोस्ट आॅफिस की जमीन पर पूर्व प्राचार्य कमलापति शास्त्री द्वारा बनाए गए मकान के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट और अपर जिलाधिकारी हरिद्वार ने जानकारी हासिल की तथा पूर्व प्राचार्य कमलापति शास्त्री द्वारा बनाए गए। मकान के कागजात दिखाने के लिए कहा गया। जिस पर कमलापति शास्त्री सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह को भूमि अलट के कोई कागज नहीं दिखा सके। केवल किरायेदारी की रशीद ही दिखा पाये। जिससे नाराज सिटी मजिस्ट्रेट ने कमलापति शास्त्री व विद्यापीठ के कार्यालय के स्टाफ को जमकर लताड़ा तथा अपने कार्यालय में कागजात सहित कमलापति शास्त्री को आने के लिए कहा गया। एक बैंक के कर्मचारी द्वारा अपर जिलाधिकारी व अतिक्रमण टीम के साथ बदसलूकी करने पर सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर हिरासत में ले लिया गया। अपर जिलाधिकारी व नगर निगम आयुक्त ललित नारायण मिश्रा ने ऋषिकुल क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटा लेने पर बधाई भी दी गयी! नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि दुकानदारों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाया जा रहा है जिससे अतिक्रमण हटाओ टीम को अतिक्रमण हटाने में परेशानी नहीं हो रही है, अतिक्रमण हटाओ आभियान मे अपर जिला अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के साथ सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, सीओ प्रकाश देवली, नगर कोतवाल नवीन सेमवाल, लोक निर्माण विभाग एसडीओ सजीव सैनी, अनिता भंडारी सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद थी।
