संविधान के प्रति लोगों को जगरूक के लिए निकलेगी रैली 30 सितम्बर को
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। संविधन को लेकर कुछ लोगों द्वारा देश के भीतर भ्रांतियां पैदा की जा रही हैं। जिसके सम्बंध् में भारतीय रमाबाई अम्बेडकर महासभा 30 सितम्बर से हरकी पौड़ी से एक रैली निकालेगी। जिसके माध्यम से जनता को संविधान व अपने अधिकारों की जानकारी देते हुए लोगों को सजग करने का काम करेगी। रैली जनपद हरिद्वार के 11 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और नेहरू स्टेडियम रूड़की पर जाकर 25 नवम्बर को सम्पन्न होगी। इस बात की जानकारी महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा डाॅ. अनु स्वरूप ने आज प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट दालितों के लिए कवज है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा दालितों के अधिकारों का हनन कर देश में नफरत का जहर खोलने का काम कर रहे है। जिसको लेकर महासभा जनजागरण के माध्यम से जनता को जगरूक करेगी। देश का संविधान सभी नागरिकों को अपने अधिकारों के लिए सजग करता है। उन्होंने कहा कि दलितों की महिलाए आज भी इतनी अपने अधिकारों के प्रति सजग व शिक्षित नहीं है। महासभा उनको अपने साथ जोड कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जगरूक कर उनको शिक्षित बनाने का काम करेगा। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की हैं कि गरीबों को आरक्षण के तहत देश के गरीब मजदूरों व किसान मजदूरों के स्वास्थ्य सेवाओं के तहत समस्त देश के गांव में प्राईमरी हेल्थ केयर सेंटर खोला जाए। जिसके जरिये एससी-एसटी, पिछडो वर्ग सहित अल्पसंख्यक को यह सुविधा उपलब्ध् हो सकें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण कार्यक्रम के चलते पर्यावरण सुरक्षा सहयोगी कर्मियों को पर्यावरण ग्रीण बोनस दिया जाए तथा उत्तराखण्ड सरकार अगामी सत्र की सूची में इस विषय को जोडा जाए। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह विराटिया सहित महासभा के कई पदाधिकारीगण मौजूद थे।
