

मुकेश वर्मा
हरिद्वार। समाजिक कार्यकर्ताओ ने आज आर्यन उपाध्याय के नेतृत्व में हरिद्वार के युवाओं द्वारा भगत सिंह चौक की साफ सफाई अभियान चलाया गया। युवाओ का सम्बोधित करते हुए आर्यन उपाध्याय ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है उनकी प्रतिमाओ की देखरेख भी समाज को मिलकर करनी होगी। शहीदों ने अपना पूरा जीवन देश पर न्योछावर किया, उनका सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए आवश्यक है भगत सिंह जी की जयंती पर युवाओ ने शहीदों का सदैव सम्मान करने का प्रण लिया। प्रण इस दौरान विकास, राघव , बसंत, दीपक, वरुण बालियान, मनोज, डॉ रमेश समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
