
सीपीयू का प्लांट क्षेत्र में घुसने का मामला
मामले को लेकर पुलिस तक को बुलाना पड़ा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सीपीयू को बिना हेलमेट बाइक सवार का पीछा करना उस वक्त मंहगा पड़ गया। जब बाइक सवार भेल फैक्ट्री के पास पहुंचकर गुम हो गया। लेकिन सीपीयू फैक्ट्री में जा घुसे, जहां पर भेल कर्मियों ने सीपीयू दरोगा सहित सिपाही को धेर लिया और जमकर नोंकझोंक हुई। मामला इस कदर बढा कि पुलिस को भी बुलाना पड़ा। पुलिस के अनुसार मामला सुलझा लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना हेलमेट बाइक सवार का पीछा करते हुए सीपीयू का एक दरोगा व सिपाही प्लांट क्षेत्र में घुस गये। जहां पर बाहर के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं हैं। जिसको लेकर भेल कर्मियों का पारा चढ गया और सीपीयू दरोगा व सिपाही को धेर लिया। बताया जा रहा हैं कि कर्मियों व सीपीयू के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई। मामला इस कदर बढा कि रानीपुर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने भी भेल कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। कहा जा रहा हैं कि कर्मी इस बात के लिए कापफी खफा नजर आये कि सीपीयू भेल प्लांट क्षेत्र में भी अपनी दखल अदांजी कर रही है। जबकि प्लांट क्षेत्र के भीतर बाहरी किसी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नही है। सीपीयू जिस युवक का पीछा करते हुए प्लांट क्षेत्र तक पहुंची वह भेल कर्मी बताया जा रहा है। मगर सीपीयू प्लांट में घुसने के बाद भी पीछा करने वाले बाइक सवार का कुछ पता नहीं लगा सकी। इतना जरूर हैं कि उसको भेल कर्मियों के गुस्से का सामना जरूर करना पड़ा। बताया जा रहा हैं कि कुछ भेल कर्मी सीपीयू के खिलाफ कार्यवाही का दबाव डालने लगे। उनका तर्क हैं कि उन्होंने भेल का कानून तोडा हैं इसलिए उनके खिलापफ कार्यवाही की जानी चाहिए। भेल कर्मियों व सीपीयू के बीच करीब एक घण्टे तक नोकझोंक होती रही। रानीपुर कोतवाली एसएसआई राकेश कुमार के अनुसार प्लांट पर घुसने को लेकर सीपीयू और भेल कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई थी, लेकिन मामले को सुलझा लिया गया है।
