गणपति विर्सजन जुलूस के दौरान हुई थी लापता
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। दस दिन से फरार चल रहे अपहरणकत्र्ता को नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दबोचते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सों सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़खड़ी पुलिस ने गुरूवार की सुबह रेलवे स्टेशन हरिद्वार से 17 सितम्बर से अपहरित किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी सोनू पुत्र रविन्द्र राम निवासी बिहार हाल निवासी नोएडा को गिरफ्रतार किया है। बताया जा रहा हैं कि 17 सितम्बर को किशोरी रामगढ खड़खड़ी हरिद्वार से गणपित विर्सजन जुलूस में शामिल थी, जुलूस हरकी पौड़ी आ रहा था। इसी दौरान किशोरी अचानक लापता हो गयी। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। किशोरी के पिता ने 19 सितम्बर को 14 वर्षी बेटी के अपहरण का मुकदमा खड़खड़ी में दर्ज कराया था। पुलिस अपहरित किशोरी की तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा हैं कि खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत को मुखबिर से सूचना मिली कि अपहरित किशोरी को एक युवक के साथ रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर देखा गया हैं इस सूचना पर चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर अपहरित किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्रतार कर लिया। खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत के अनुसार 17 सितम्बर से खड़खड़ी क्षेत्र से अपहरित किशोरी को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से बरामद करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्रतार कर लिया है। किशोरी पूर्व से ही आरोपी से परिचित थी और दोनों बिहार में एक ही क्षेत्र के रहने वाले है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
