स्टाॅफ ने सांप को जंगल की ओर भगाया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मेला अस्पताल में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब पहाड़ से निकल कर एक पांच फूटा सांप मेला अस्पताल के गैलरी में घुस गया। जिसपर एक नर्स की नजर पड़ते ही उसने शोर मचा दिया। जिसको सुनकर अस्पताल का स्टाॅफ एकत्रित हो गया। जिन्होंने सांप को भागने का प्रयास किया। लेकिन नहीं भागने पर वन विभाग को सूचित कर दिया। लेकिन वन विभाग कर्मियों के पहुंचने से पूर्व ही सांप खुद ही जंगल की ओर चला गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब अस्पताल का स्टाॅफ अपने काम में व्यस्त था कि एक नर्स गैलरी से होकर गुजर रही थी कि उसकी नजर एक पांच फूट के लम्बे सांप पर पड़ी। जिसको देखकर उसने शोर मचा दिया। सांप धीरे-धीरे अस्पताल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। नर्स का शोर सुनकर अस्पताल का स्टाॅफ व चिकित्सक मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सांप को देखा जोकि अस्पताल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी। लेकिन काफी देर तक वन विभाग की ओर से कोई अस्पताल नहीं पहुंचा। लेकिन मेला अस्पताल का स्टाॅफ सांप को भागने के प्रयास में जुटा रहा। लोगों की भीड को देखकर सांप ने अपना रास्ता बदल दिया और रेलिंग के साहरे जंगल की ओर चला गया। बताया जा रहा हैं कि वन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल के आसपास सांप को तलाशने का प्रयास किया। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका। बताते चले कि मेला अस्पताल पहाड़ी तलहड़ी पर स्थित हैं जिसकारण जंगल से निकल कर सांप अस्पताल की गैलरी में प्रवेश कर गया।
