सुसाइट नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। घटना से क्षेत्रा में अफरा-तफरी मच गयी। जिसकी जानकारी लगते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइट नोट भी बरामद किया है। जिसमें मृतक ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति ने अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। जिसकी सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले एक सुसाइट नोट से उसकी पहचान शिव शंकर आर्य पुत्र सुभाष चंद उम्र करीब 44 वर्ष् निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल के रूप में हुई है। मृतक ने सुसाइट नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
