भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्रतार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। शादी होने के बाद भी युवती को परेशान करते हुए उसको ब्लेकमेल व मारपीट करना तथा उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करना युवक को उस वक्त मंहगा पड़ गया। जब युवती के भाई की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील कुमार पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम रेता नगला छपार मुजफ्रफरनगर यूपी अपने गांव की एक युवती से दोस्ती हो गयी। इसी दौरान युवती का विवाह ज्वालापुर थाना क्षेत्र में हो गया। लेकिन युवक उसके बावजूद भी उसके पीछे पड़ा रहा। बताया जा रहा हैं कि युवक पदार्था में किसी कम्पनी में काम करने लगा और युवती से सम्पर्क साध् कर उसको परेशान व ब्लेकमेल करने लगा। बताया जा रहा हैं कि युवती ने पहले तो अपने स्तर से युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर युवती ने अपने भाईयों को मामले की जानकारी दे दी। जिसपर भाईयों ने ज्वालापुर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए शिकायत की कि तीन दिन पूर्व युवक ने उसकी बहन के घर में घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं युवक उसकी बहन को ब्लेकमेल करते हुए उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए मंगलवार की सुबह युवक सुशील कुमार को पुल जटवाड़ा से गिरफ्रतार कर लिया और उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार सुशील कुमार की दोस्ती गांव की एक युवती से हो गयी। जिसका विवाह ज्वालापुर क्षेत्र में हो गया और युवक पदार्था में किसी कम्पनी में काम करने लगा। मगर युवती से सम्पर्क साधते हुए उसको परेशान करने में लगा रहा। जिसपर युवती ने पहले अपने स्तर से युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर युवती ने अपने भाईयों को जानकारी दे दी। भाईयों ने युवक पर बहन के साथ जबरदस्ती व ब्लेकमेल करने तथा गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्रतार कर लिया।
