हजारों की नगदी बरामद, अन्य बरामदगी के लिए रिमाण्ड के प्रयास
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। हार्ड वेयर की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की हजारों की नगदी बरामद की है। साथ ही अन्य समान बरामदगी के लिए न्यायालय से रिमाण्ड लेने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्टषिकुल तिराहे के समीप स्थित हार्डवेयर की दुकान शर्मा ब्रदर्श में 26 अगस्त की रात को अज्ञात चोर द्वारा दुकान में रखी 2 लाख 66 हजार की नगदी सहित चांदी के सिक्के चोरी हो जाने के सम्बंध् में दुकान स्वामी राजीव कुमार शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी गोविन्दपुरी ज्वालापुर ने नगर कोतवाली में 27 सितम्बर को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दुकान सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को खंगाला गया। जिसमें दिखाई दे रहे युवक की तलाश शुरू की गयी। बताया जा रहा हैं कि बीते दिन पुलिस को सूचना मिली कि हार्डवेयर दुकान में चोरी करने वाला युवक पुल जटवाड़ा के समीप नहर पटरी पर देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को दबोच लिया। जिसने पूछताछ के दौरान अपना नाम अंजार पुत्र मौहम्मद उमर निवासी ग्राम बुरहानउद्वीनपुर बिजनौर यूपी हाल निवासी शाहरूम पुत्रा शकुर निवासी ग्राम कुटेसरा चरथावल मुजफ्रफरनगर यूपी बताते हुए हार्डवेयर की दुकान पर चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही से चोरी की गयी रकम से 32,675 नगदी बरामद की है। इसके साथ ही अन्य नगदी व चांदी के सिक्के अपने जीजा के मकान पर रखे जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की निशानदेही से अन्य चोरी की नगदी बरामद करने के लिए न्यायालय से रिमाण्ड लेने का प्रयास कर रही है।
