परिवार विवाह समारोह में गया था शामिल होने
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। परिवार के साथ विवाह समारोह में गये अधिवक्ता के घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने घर से लाखों की नगदी सहित सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी उनके वापस घर लौटने पर हुई। पीडित की ओर से ज्वालापुर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी है। पुलिस ने तहरीर के आधर पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता खुशनुद अहमद निवासी अहबावनगर ज्वालापुर परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को लक्सर के सुल्तानपुर कुंहारी गया था। जब वहां से सोमवार को वापस घर लौटा तो देखा कि मैन गेट का ताला लगा हैं, मगर भीतर कमरों के ताले टूटे हुए थे और सैफ में रखी ढाई लाख की नगदी व सोने-चांदी के जेवर गायब है। जिसके सम्बंध् में अधिवक्ता ने ज्वालापुर थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
