हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला मालियान ज्वालापुर में एक मकान पर छापा मारकर चिड़ी कबूतर की हारजीत की बाजी लगते हुए डेढ दर्जन लोगों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने हजारों की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर पुलिस को सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला मालियान ज्वालापुर निवासी भूपेंद्र उर्फ सोनू फोकस के घर पर कुछ लोग अवैध् तरीके से चिड़ी कबूतर की हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारकर वहां से 18 लोगों को चिड़ी कबूतर बाजी में हारजीत लगाते हुए दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने 25 हजार 180 रूपये बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों राजीव पुत्र फूलचंद निवासी मोहल्ला मालियान थाना ज्वालापुर, भूपेंद्र उर्फ सोनू फोकस पुत्र फूलचंद निवासी उपरोक्त, सुमित पुत्र योगेश निवासी सी 2 पल्लवपुरम थाना दौराला जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी रामेश्वर मंदिर पार्क के पास आवास विकास काॅलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार, राशिद पुत्र शहीद निवासी मोहल्ला मैदानीयान कोतवाली ज्वालापुर, दीपक कुमार पुत्र छेदीलाल निवासी विष्णु लोक काॅलोनी मकान नंबर 127 कोतवाली रानीपुर, दुष्यंत कुमार पुत्र राम अवतार सिंह निवासी धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर, सुरेश पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी बीएचईएल सेक्टर 3 कोतवाली रानीपुर, गौरव सतेजा पुत्र बंसीलाल सतेजा 17 निवासी मोहल्ला चकलान कोतवाली ज्वालापुर, फिरोज हुसैन पुत्र आमिर हुसैन निवासी मंडी का कुंवा कोतवाली ज्वालापुर, हसरत अली पुत्र राव जमशेद अली निवासी रामलीला ग्राउंड मोहल्ला चकलान कोतवाली ज्वालापुर, मोहम्मद लियाकत पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला घोसियान कोतवाली ज्वालापुर, शिवराम पुत्र गोपीनाथ निवासी मोहल्ला मालियान कोतवाली ज्वालापुर, राहिब पुत्रा अब्दुल रहीम निवासी मैदानीयान कोतवाली ज्वालापुर, आमिर खान पुत्र खुर्शीद खान निवासी मोहल्ला मैदानियान कोतवाली ज्वालापुर, सुनील कुमार पुत्र पालूराम सैनी निवासी नील खुदाना कोतवाली ज्वालापुर, लोकेश पुत्र राजवीर सिंह निवासी सेक्टर 3 बीएचईएल मकान नंबर 827 कोतवाली रानीपुर, देवांग पुत्र महेंद्र निवासी सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर और सागर पुत्र मंगल सेन निवासी सुभाष नगर चोर गली तपोवन कोतवाली ज्वालापुर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं मेें मामला दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुबह मोहल्ला मालियान के एक मकान पर छापा मारकर डेढ दर्जन लोगों को चिडी कबूतर बाजी में हारजीत लगाते हुए गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ने हजारों की नगदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।