मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखड के उत्तरकाशी जिले क्षेत्र में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में उत्तरी हरिद्वार के क्षेत्रवासियों ने भीमगोडा से हरकी पौड़ी तक केंडल मार्च निकाला गया । जिसमे क्षेत्रवासियों ने कहा की रेप करने वाले को फाँसी की सजा मिलनी चाहिए। और सरकार को रेप जैसी घटना पर कनून बना कर उसको शक्ति से लागु करना चाहिये। जिससे अपराधी अपराध करने से डरे और ऐसी घटनाये दुबारा उत्तरखण्ड में न हो। मार्च में सुभाष कपिल, कैलाश भट्ट ,वंदन गुप्ता , सुमित तिवारी,आशीष जैन ,यागिक वर्मा, दीप बिष्ट , , रोहित नेगी, ऋषभ वशिष्ट, तुषार कपिल, रवि कश्यप , प्रशांत शर्मा ,अविनाश सिंह, नितिन डिमरी , हैप्पी ,रमेश पुनेठा , टिंकू एकलव्य गोस्वामी ,वेदांत उपध्याय,अरविन्द निषाद, अनुज चौहान , आशीष शर्मा सुनील कुमार, शिवम् गिरी , सागर बत्राजी आदि शामिल थे।
