


स्व. वाजपेयी के अस्थि कलश को श्रद्धा सुमन को उमड़ा जन सैलाब
भल्ला इण्टर काॅलेज मैदान से शुरू हुई अस्थि विसर्जन कलश यात्रा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश हरिद्वार पहुंचने पर हजारों लोगों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. वाजपेयी की कलश यात्रा भल्ला इण्टर काॅलेज मैदान से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई, हरकी पौड़ी पहुंची। जहां पर स्व. वाजपेयी जी की अस्थियों को विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित कर दिया। बताते चले कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का अस्थि कलश लेकर दिल्ली से उनके परिजनों के साथ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार पहुंचे। स्व. वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा भल्ला इण्टर काॅलेज से प्रारम्भ हुई। जिनको अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए न केवल भाजपा नेता व कार्यकत्र्र्ता बल्कि समूचा शहर उमड़ा पड़ा। शहर के भीतर जिस मार्ग से स्व. वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा गुजरने वाली थी वहां की सड़कों पर शहर के लोगों का सड़क के किनारे पुष्प लेकर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए कतारबंद देखा गया। इतना ही नहीं जनपद हरिद्वार से भारी संख्या में लोगों को हुजूम देवपुरा चैक पर उनको अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही लगा रहा। जैसे ही स्व. वाजपेयी जी का अस्थि कलश लेकर हैलीकाॅप्टर भल्ला इण्टर काॅलेज के समीप स्टेडियम में उतरा, वहां मौजूद भाजपा नेता व कार्यकत्र्ता सहित सैकड़ो लोगों ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा अटल तुम्हारा नाम रहेगा के नारों से पूरा स्टेडियम गुंज गया। जब स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का अस्थि कलश खुले वाहन में रखकर हरकी पौड़ी की ओर चला, तो सड़कों पर कतारबंद खड़े लोगों ने पुष्पों से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की कलश यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरी वहां पर कतारबंद खड़े हजारों लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया। वहीं स्व. वाजपेयी जी अस्थि कलश यात्रा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को भारी मशकत करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से हरकी पौड़ी को सील कर दिया गया था। जहां पर किसी आम नागरिकों को प्रवेश नहीं दिया गया था। वहीं भीमगोडा से लेकर देवपुरा चैक तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया था। जिस मार्ग से स्व. वाजपेयी जी की कलश यात्रा गुजरनी थी वहां पर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। बस अड्डे को भी ट्टषिकुल मैदान में शिफ्रट किया गया था। ताकि कलश यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधन न पड़े। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा हरकी पौड़ी पर पहुंची। जहां पर वहां मौजूद नेताओं सहित अन्य लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके पश्चात अस्थियों को विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित कर दिया गया। स्व. वाजपेयी जी की अस्थि कलश के साथ स्व. वाजपेयी ही के परिजनों के साथ-साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद डाॅ. रमेश पोखरियांल निशंक, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेशध्यक्ष अजय भट्ट सहित भाजपा नेता मौजूद थे।
