दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन घायल, क्रांस मुकदमा
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। गाय बांधने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से करीब पांच लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए जगजीतपुर चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनेां ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह शांतिपुरम काॅलोनी जगजीतपुर कनखल निवासी जगमोहन शर्मा और पड़ौस गोपाल के बीच गाय बांधने को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों की ओर से पत्थराव व लाठी-डण्डों का इस्तेमाल किया गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना में दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बताया जा रहा हैं कि जगमोहन शर्मा यूपी से रिटायर्ड दरोगा हैं और अपने मकान के सामने गाय बांधते थे। बताया जा रहा हैं वहीं पास ही गोपाल का मकान हैं जहां पर वह खुद नहीं रहते बल्कि किरायेदार रखे हुए है। सुबह गोपाल अपने किरायेदारों के पास आये थे और गाय बंधी देखकर जगमोहन से विवाद हो गया, जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगते हुए जगजीतपुर चौकी में तहरीर दी है। जिसपर पुलिस ने दोनों की तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कनखल एसओ ओम कांत भूषण के अनुसार जगजीतपुर में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसके सम्बंध् में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्यवाही के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
