भाई के साथ कांवड लेने आ रहा था हरिद्वार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। भाई के साथ कांवड लेने हरिद्वार आते समय किशोर चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गनीमत यह रही कि किशोरी गम्भीर घायल नहीं हुआ। चिकित्सकों ने घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जीआरपी पुलिस घायल के भाई का पहुंचने का इंतजार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक पुत्र काका उम्र करीब 12 वर्ष निवासी अम्बाला पंजाब अपने भाई के साथ कांवड लेने के लिए ट्रेन से हरिद्वार आ रहा था। बताया जा रहा हैं कि जब ट्रेन पथरी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, इसी दौरान कांवडियों से ठसाठस भरे डिब्बे से किशोर भीड़ का धक्का लगने से चलती ट्रेन से नीचे आ गिरा। जिसको उपचार के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन घटना में गनीमत यह रही कि किशोर को गम्भीर चोट नहीं आयी। चिकित्सकों ने घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। लेकिन ट्रेन की रफ्रतार व कांवडियों की भीड़ के कारण घायल का भाई को घटना का पता नहीं चल सका है। पुलिस अब घायल के भाई के पहुंचने का इंतजार कर रही है। वहीं घायल के परिजनों को भी घटना की जानकारी भेज दी गयी है।
