माता—पिता गये थे ड्यूटी फैक्ट्री
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। घर में किसी बात को लेकर दो बहनों में हुए आपसी झगड़े के चलते एक बहन ने नाराज होकर जहर गटक लिया। जिसकी जानकारी लगते उसको उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर किशोरी ने बीती रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतका कक्षा 12 की छात्रा थी। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अगस्त की शाम को तिरूपति एनक्लेव दादुपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार निवासी शिवानी पुत्राी राज कुमार उम्र करीब 15 वर्ष ने घर में किसी बात को लेकर बहन के साथ हुए आपसी झगड़े के बाद नाराज होकर उस वक्त जहर गटक लिया, जब उसके माता-पिता सिड़कुल स्थित पफैक्ट्री में काम पर गये थे। किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसकी बहन के होश उड़ गये। जिसने मामले की जानकारी पड़ौसियों को दी। जिन्होंने मामले की सूचना उसके माता-पिता को पफोन पर देने के बाद किशोरी को उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने किशोरी को उपचार के लिए भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। बताया जा रहा हैं कि किशोरी ने बीती रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसकी खबर चिकित्सकों ने पुलिस को देते हुए शव मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
