मेडिकल की रिपोर्ट ने खोली महिला की पोल
प्रेमी के साथ गयी थी हरिद्वार धुमने, बस अड्डे के पास होटल में गुजारी थी रात
पुलिस कर रही प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। राज खुलने के डर से सड़क पर पड़ी महिला ने बेहोशी का नाटक किया था। जिसका खुलासा चिकित्सक मेडिकल रिपोर्ट व महिला से पूछताछ के दौरान हुआ है। वास्तव में महिला अपने प्रेमी के साथ धुमने गयी थी और उसी के साथ रहने की जिंद कर रही थी। जिसपर प्रेमी ने महिला से छुटकारा पाने के लिए उसको अपने दो लोगों के साथ घर भेजने का प्रयास किया था। ज्वालापुर पुलिस अब महिला के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। क्योंकि महिला के पति ने ज्वालापुर थाने में महिला के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। बताते चले कि बीते दिन कनखल थाना क्षेत्रान्तर्गत जमालपुर से जियापोता जाने वाले मार्ग पर एक महिला के बेहोशी हालत में मिलने से सनसनी फैल गयी थी। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अचेत महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के पास से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त निवासी जमालपुर कनखल के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। चूंकि महिला कनखल थाना क्षेत्र में मिली थी इसलिए अभी तक पुलिस महिला के सम्बंध् में पड़ताल में जुटी थी। लेकिन ही महिला के पति ने कनखल थाने पहुंचकर जानकारी दी कि उसने अपनी पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी ज्वालापुर थाने में 29 जुलाई को दर्ज करायी थी। इसलिए कनखल पुलिस ने मामला ज्वालापुर थाने के पाले में खिसका दिया। बताया जा रहा हैं कि महिला के पति ने पुल जटवाड़े के समीप नहर पटरी पर कांवड मेले के दौरान चाय की दुकान लगा रखी है। बेहोशी की हालत में महिला के मिल जाने पर पुलिस ने महिला मेडिकल कराया। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट ने पुलिस को चौका दिया। रिपोर्ट में महिला की बेहोशी व उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। जिसपर पुलिस को शक हुआ और महिला से पूछताछ की गयी। पुलिस के तेवर देखकर महिला ने सच की पिटारा खोल दिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार महिला ने बताया कि उसका दो माह से लक्सर हरिद्वार निवासी ठेकेदार सोनू से प्रेम प्रंसग चल रहा है। जिसके साथ वह रहना चाहती है और उसी के साथ 28 जुलाई को चाय की दुकान से सोनू की बाइक पर बैठकर हरिद्वार धुमने आ गयी थी। जब सोनू ने उसको घर जाने के लिए कहा तो वह उसके साथ रहने की जिंद करने लगी। ठेकेदार ने महिला को हरिद्वार बस अड्डे के पास एक होटल में रात गुजार कर महिला को काफी समझाने का प्रयास किया और अगले दिन अपने दो साथियों के साथ बाइक से घर भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि जब महिला बाइक सवारों के साथ जमालपुर से जियापोता जाने वाले मार्ग पर पहुंची, तब उसने युवकों को अपने आप घर जाने की बात कहते हुए उनको चलता कर दिया और मोबाइल बंद कर रास्ते में बेहोशी का नाटक कर लेट गयी। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने अपने पति की डांट से बचने के लिए यह सब नाटक किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि चूंकि महिला के सम्बंध् में उसके पति ने गुमशुदगी दर्ज करायी है। इसलिए अब पुलिस उसके प्रेमी सोनू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
