
शिवभक्तों ने अपने आराध्य भोले बाबा को जलाभिषेक कर की पूजा अर्चना
अशोक वर्मा/ हरीश संतवानी
हरिद्वार। श्रावण मास के पहले सोमवार को तीर्थनगरी के शि्वालायों पर जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने अपने आराध्य भोले नाथ को जलाभिषेेक करते हुए बेलपत्र सहित नानक प्रकार के वस्तुओं से पूजा अर्चना करते हुए अपनी आस्था प्रकट की। पुलिस प्रशासन द्वारा शिवालायों पर सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। वहीं शिवालायों को सोमवार की पूर्व संध्या से ही सजाया सवारा गया था। वहीं विभिन्न प्रान्तों से आये कांवडियों ने भी गंगा में डूबकी लगाकर शंकर को जलाभिषेक किया। तीर्थनगरी में श्रावण मास का कांवड मेला इनदिनों जारी है। विभिन्न प्रान्तों से लाखों कांवडियों का हुजूम तीर्थनगरी में है और पूरी धर्मनगरी भोले बम बम के उद्घोष से शिवमय हो चुकी है। प्रशासन द्वारा कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है। इसी कड़ी में श्रावण मास के पहले सोमवार को स्थानीय नागरिकों सहित बाहर से आये कांवडियों का हुजूम जलाभिषेेक के लिए तीर्थनगरी के शिवालायों पर लगा रहा। भक्तों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी रही, शिव भक्त जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए बम बम भोले बम का उद्घोष करते रहे। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा तीर्थनगरी के प्रसिद्ध शिवालायों पर भक्तों की भारी भीड उमड़ने को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था के खासा इंतजाम किये गये थे। ताकि किसी शिवभक्त को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी उठानी न पड़े। श्रद्धालुओं ने शिवालायों पर जहां पर जलाभिषेक करते हुए बेलपत्र, भांग, धतुरा, दूध्, दही, पुष्प, मिष्ठान, फल आदि से पूजा अर्चना करते हुए शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। श्रवाण मास के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर ही शिवालायों को सजाया संवारा गया था। शिवालायों पर जलाभिषेक के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही, जोकि देर शाम तक भक्तों का शिवालायों पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने का क्रम लगातार जारी रहा।
