
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भेल के सेक्टर1 में ई एम बी के शिक्षकों कर्मचारियों की एक सभा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि हरिद्वार के सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने संबोधन में शिक्षकों को उनकी समस्याओं के लिए हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के उदाहरण देते हुए कहा कि जनता की मांग को देखते हुए हमने उसे जारी रखने का कार्य किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का तीव्र गति से विकास हो रहा है विकास में शिक्षा औऱ स्वास्थ्य सम्मलित है इसलिए भेल में जो विद्यालय बंद करने का प्रयास हो रहा है और कारपोरेट कार्यालय के जिस वरिश्ठ अधिकारी के द्वारा भेजे जा रहे पत्र के आधार पर विद्यालय बंद करने की बात की जा रही है, वह सरासर गलत है इसकी जाँच करवायी जाएगी। इसके लिए मानव संसाधन मंत्री ,भारी उद्योग मंत्री अथवा आवश्यकता हुई तो प्रधानमंत्री जी से बात की जायेगी। उन्होंने शिक्षकों को अभी तक सातवाँ वेतनमान नहीं दिये जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया। इसके लिए भी बात करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वो अपने क्षेत्र के किसी भी विद्यालय को बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने भेल में सातवें वेतनमान नहीं दिये जाने को सरासर अन्याय बताया, जबकि राज्य स्तर औऱ केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत पहले दिया जा चुका है। उन्होंने शिक्षकों कर्मचारियों के संघर्ष में उनको पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।सभा में सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि ,देवकीनंदन पुरोहित,रीताचमोली भी मौजूद रहे ।इस सभा की अध्यक्षता प्रभात रमोला ने की संचालन संदीप गोयल ने किया। सभा को के पी सिंह, सुभाष चन्द्र शर्मा ,ब्रजेश शर्मा,आदेश चौहान सुरेंद्र त्यागी देवेंद्र थपलियाल, शोभा गुप्ता आर एन उपाध्याय आचार्य योगेश आदि शिक्षकों ने संबोधित किया सभी ने मैनेजमेंट द्वारा ई एम बी द्वारा विद्यालयो को बंद करने विद्यालयों में प्रवेश नहीं देनेका विरोध कियाएवं सातवाँ वेतनमान देने में हो रहे विलंब पर रोष व्यक्त किया इस अवसर विनोद त्यागी संधया शर्मा, नवबहार सिंह, विजय भूषण, राकेश भटनागर, विनोद मेहता,देवेंद्र भाटी,दिनेश सिंह धर्मेन्द्र घिल्डियाल, पी के डोभाल आदिसहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
