


स्कूल की दशा सुधारने व बच्चों के भविष्य के लिए कार्य किये शुरू
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। इनर व्हील क्लब द्वारा गरीब बच्चों के सुनहरे भविष्य को सवारने के लिए उन्हें अच्छे माहौल में अच्छी शिक्षा मिले उसके लिए क्लब ने कनखल स्थित एक राजकीय प्राईमरी स्कूल को गोद लिया है। जिसमें क्लब ने न केवल बच्चों की पुस्तकों व जरूरी वस्तुओं को उपलब्ध् कराने का बीडा उठाया है। बल्कि स्कूल की दशा सुधारने के लिए कदम भी आगे बढाये है। स्कूल के प्रांगण व कक्षाओं में बरसात के दिनों में पानी भर जाने से वहां मरम्मत का काम क्लब से जुड़ी महिलाओं ने शुरू कर दिया है। अब इस स्कूल को हैप्पी स्कूल के नाम से पहचान मिली है। इनर व्हील क्लब की सचिव मनु शिवपुरी ने बताया कि कनखल स्थित राजकीय प्राईमरी स्कूल नम्बर 16 को क्लब ने गोद लिया है। जिसमें करीब 77 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इस स्कूल की स्थित बेहद खराब थी जिसमें बरसात के दिनों में स्कूल के प्रागंण सहित कक्षाओं में पानी भर जाता है। जिसकारण शिक्षकों सहित बच्चों को भारी परेशानी होती थी। जिसको ध्यान में रखते हुए क्लब ने पहले स्कूल की दशा सुधारने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत क्लब ने बरसाती पानी के प्रवेश स्थानों को दुरूस्थ कराया है। जिसके तहत जिन खिड़कियों के जरिये बरसाती पानी कक्षाओं में प्रवेश करता था, उन खिडकियों के आधे हिस्से को बंद कराया गया है। इतना ही नहीं स्कूल के मुख्य द्वार की सड़क उच्ची होने के कारण बरसाती पानी आसानी से स्कूल प्रांगण में घुस आता था। इसलिए स्कूल के प्रवेश द्वार को उंचां कराया गया हैं। जिससे बरसाती पानी स्कूल के प्रांगण में न घुस सकें। उन्होंने बताया कि इस पूरी व्यवस्था में क्लब अध्यक्षा अमिता भर्गव, आईएसओ हरप्रीत कालरा, ट्रेजरार अनु जैन व एडिटर राखी नांकानी ने योजना को आकार दिया है। क्लब की पूरी टीम की मदद से ही स्कूल की कायकल्प किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल के लिए एक श्लोगन दिया हैं इनको भी मिले पढने को सुखा स्थान, गरीब हैं, पर ये भी हैं नन्ही सी जान। स्कूल में बच्चों के पीने के पानी के लिए एक नल लगवाकर एक बडा टैंक दिया है। इसके अलावा स्कूल को सुन्दर बनाने के लिए सात छोटी व बडी क्यारियों का निर्माण कराया गया है। साथ वहां पर पौधा रोपण भी कराया जा रहा है। क्लब की अध्यक्षा अमिता भर्गव का कहना हैं कि स्कूल के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक स्वास्थ्य शिविर भी शीघ्र लगाया जाएगा। साथ ही समय-समय पर बच्चों की अवश्यकतानुसार स्कूल की व्यवस्था सहित उनके सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए जो भी आवश्यकता होगी क्लब उसको पूरा करने का प्रयास करेगा। क्लब की सदस्या रचना अग्रवाल, अनामिका जिंदल, जसमीत, सीमा गुप्ता आदि क्लब के रचनात्मक कार्यो को पंख लगाने के लिए जुटी हुई है।
