मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। पथरी पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार से भारी मात्रा में देशी शराब के जखीरे को बरामद करते हुए एक को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंघित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह पथरी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध् हालत में एक इण्डिका कार को रोककर उसकी तलाशी ली गयी। जिसमें दस पेटी देशी शराब बरामद करते हुए एक कारोबारी राधेश्याम पुत्र दुर्गपाल निवासी एक्कड कला पथरी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और कार को सीज कर दिया। पथरी थाना एसओ दीपक कठैत के अनुसार मंगलवार की सुबह पुलिस का एक गश्ती दल क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के समीप एक संदिग्ध् इंण्डिका कार को रोककर उसकी तलाशी ली गयी। कार से पुलिस ने दस पेटी देशी शराब की बरामद करते हुए एक आरोपी राधेश्याम को गिरफ्रतार किया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
