

मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शहर की बिगड़ती व्यवस्था और मूलभूत समस्याओं को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने देवपुरा स्थित पार्क पर सभा कर भाजपा को जमकर कोसा। कांग्रेसी नेताओं ने विकास के नाम पर शहर की व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए भाजपा की जम कर कोसा। शहर के विकास के नाम पर पूरा शहर खोदकर डालने, जहां सीवर लाइन पड़नी चाहिए, वहां न डाल कर विकास के नाम आने वाले धन की ठिकाने लगाने, स्थानीय नागरिकों की मूलभूत समस्याओ की अनदेखी करने तथा पीने के पानी मे सीवर का पानी आने जैसे अन्य समस्याओं पर घेरा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, रामयश सिंह, वरिष्ठ नेता प्रदीप चोधरी, विकास चौधरी, धर्मपाल ठेकेदार, मुरली, पूनम भगत, विमला पांडेय, संजय पालीवाल, रामविलास देव, संजय अग्रवाल, जेपी पांडे, आशीष शर्मा आदि नेता मौजूद थे।
