
मुतक सुनील शर्मा

मृतक के भाई ने क्षेत्र के असमाजिक तत्वों पर किया शक जाहिर
अवैध धंधें का विरोध् ही तो नहीं सुनील की हत्या का कारण ?
आरोपः शाम ढलते ही शुरू हो जाते हैं क्षेत्र में अवैध धंधे
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। राष्ट्रीय हिन्दू मंच के नेता एवं रिटार्यड बीएसएफ जवान की बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने गला घोट कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पीडित परिवार की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात राष्ट्रीय हिन्दू मंच के जिला उप प्रचार सचिव एवं रिटार्यड बीएसएफ जवान सुनील शर्मा पुत्र स्व. गोविन्द राम शर्मा उम्र करीब 46 वर्ष निवासी इन्द्रलोक कॉलोनी सिड़कुल की सामुदायिक केन्द्र में जूते के फिते से गला घोट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब परिजनों ने सुनील शर्मा के घर न पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की। बताया जा रहा हैं कि मृतक को अन्तिम बार कुछ लोगों ने शाम को करीब 5 बजे सामुदायिक केन्द्र की ओर जाते देखा गया था। उनकी सूचना पर मृतक के भाई मुकेश शर्मा ने परिजनों सहित आसपास के लोगों के साथ सामुदायिक केन्द्र पहुंचे जहां पर सुनील का शव पड़ा मिला। सुनील शर्मा की हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्रा में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों सहित आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक के शरीर व गुप्तांग पर चोट के निशान थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मृतक के छोटे भाई मुकेश शर्मा ने क्षेत्र के समाजिक तत्वों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि कॉलोनी के इर्द गिर्द शाम ढलते ही शराब, गांजे के नशेडियों को जमघट लग जाता है। इतना ही नहीं क्षेत्र में जिस्म फरौशी का ध्ंधा भी कुछ लोगों द्वारा धडल्ले से संचालित किया जा रहा है। जिसका विरोध् उनके भाई सुनील शर्मा द्वारा किया जाता था। जिसकारण अवैध् ध्ंधा करने वाले लोग उनसे दुश्मनी रखते थे। उन्होंने आशंका व्यक्त की हैं कि उन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या की होगी। उन्होंने बताया कि उनको मालूम हुआ हैं कि कुछ लोग कार्यक्रम करने के लिए सामुदायिक केन्द्र को बुक कराने के नाम पर उनको वहां ले गये। जहां पर उनकी सुनियोजित ढंग से हत्या कर दी। उसकी भाई की हत्या में एक व्यक्ति का हाथ नहीं हो सकता, क्यों कि वह एक दो लोगों के बस में नहीं आ सकते थे। उन्होंने चार से पांच लोगों के हत्या में शामिल होने की बात कही है। सामुदायिक केन्द्र के रजिस्ट्रर से दो पेज भी फटे हुए है। जिसमें उनके भाई ने साजिशकर्ता के नाम पते लिखे होगे। लेकिन हत्या के बाद वह उन पेजों को फाड कर ले गये।
सिड़कुल एसओ देवराज शर्मा के अनुसार रिटार्यड फौजी की हत्या अज्ञात बदमाशों द्वारा गला घोट कर सामुदायिक केन्द्र में कर दी गयी है। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर आसपास के लोगों ने जानकारी जुटाई गयी है। लेकिन हत्या का कोई मोटिव अभी तक पता नहीं चल सका है और ना ही हत्यारों का, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फूटेजों को खंगालने में जुटी है। शायद उनसे कुछ सुराग हाथ लगें। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
