
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेला अस्पताल में भी योग शिविर आयोजित होने जा रहा हैं। जिसमे स्वस्थ्य सेवा से जुड़े लोग प्रतिभाग करेंगे। इस बात की जानकारी मेला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेश गुप्ता ने दी हैं। उन्होंने बताया कि मेला अस्पताल, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल सहित जनपद के सभी स्वस्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व स्टॉफ को योग शिविर में मेला अस्पताल के कैम्पस में 21 जून को सुबह 6.30 बजे उपस्थित होने को कहा गया हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों को पत्र लिखा गया हैं। मेला अस्पताल केम्पस में आयोजित योग शिविर में शामिल होने को कहा गया हैं। योग शिविर में योग गुरु रजनीश जी द्वारा योग कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेला अस्पताल में आयोजित योग शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
