महोत्सव के दौरान 02 नवम्बर को होगी भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय बैठक
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पिछली वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के कथा का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री चित्रगुप्त जी के कथा के साथ मां गंगा की आरती भी गंगा तट पर की जाएगी। हिंदुस्तान में पहली बार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की उत्तराखंड टीम के द्वारा ऋषिकेश से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा प्रारंभ की गई थी जो की निरंतर जारी हैँ। यह कथा चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज द्वारा लगातार की जा रही है। श्री चित्रगुप्त कथा महोत्सव में देशभर से कायस्थ समाज के लोग शामिल होगें। इस बात की जानकारी भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि श्री चित्रगुप्त कथा महोत्सव का आयोजन हरिद्वार के भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम के ठीक सामने जो गंगा घाट किया जा रहा है। कार्यक्रम 01 नवंबर को 3 बजे से शुरू होगा, सबसे पहले भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी उसके बाद 5 बजे से गंगा तट पर ही मां गंगा की आरती की जाएगी, तत्पश्चात सायं 7 बजे से चित्रकूट आश्रम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा प्रारंभ होगी जोकि करीब रात्रि 10 बजे तक चलेगी। उसके बाद भव्य भंडारे का भी आयोजन चित्रकूट घाट पर किया जायेगा। द्वितीय दिवस यानी 02 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय जी के नेतृत्व में आयोजित होगी। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी मौजूद रहेगी। इस महोत्सव में 01 नवम्बर को चित्रकूट आश्रम में हेल्थ स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा हैँ। जिसमे लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ खून परीक्षण भी किया जाएगा और इस दौरान वहां पर दवा का विवरण किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रवि पिलई, मुकुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुशील सक्सेना, संगठन मंत्री उत्तराखंड कोषाध्यक्ष नितेश सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद, राहुल वर्मा, विभाग सक्सेना संरक्षक उत्तराखंड, महंत विश्वास सक्सेना आशीष श्रीवास्तव, आमोद श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी उत्तरप्रदेश, विक्रम श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी उत्तराखंड मौजूद रहे।



