♦प्राचीन नारायण शीला मन्दिर पहुंचकर किया पित्रों के मोक्ष के लिए कर्मकांड व हवन
♦सीएम हिमंत बिस्वा सरमा दिल्ली में सीजेपी प्रोजेस्ट पर मीडिया से खुलकर कर बोले
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पितृ विसर्जनी अमावस्या पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हरिद्वार स्थित प्राचीन नारायण शीला मन्दिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पित्रों की मोक्ष के निमित कर्मकांड, पिंडदान और हवन करते हुए अपने पूर्वजों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि हर वर्ष पितृ पक्ष की अमावस्या पर हरिद्वार आने का अवसर मिलता है और इस बार भी उन्हें यहां आकर पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि विधि-विधान से पूजा और तर्पण संपन्न हुआ। इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया।
वहीं दिल्ली में चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जो लोग खुद को कॉकरोच बोलते हैं उनके बारे में क्या ही बात करें। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने चुनाव जीता है और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा पार्टी जीत दर्ज करेगी। सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश करने वाले लोग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे, क्योंकि देश की जनता सब जानती है और प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में हर दिन हजारों लोग जाते हैं, जबकि राष्ट्रपति से भी प्रतिदिन सैकड़ों लोग मुलाकात करते हैं। ऐसे में किसी के मिलने जाने को लेकर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी कर रही है, अच्छा कर रही है। जनता मोदी जी, भाजपा और विकास के साथ है।



