स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल को सकारात्मक अश्वासन दिया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर पिछले तीन चार वर्षों से लंबित कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौपा। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वास्थ्य सचिव को संबोधन करते हुए लिखा है कि कर्मचारियों की मांग को परीक्षण कराकर इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत कर विस्तृत चर्चा करें, सकारात्मक आश्वासन के बाद संगठन ने मंत्री जी का आभार व्यक्त जताया है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महामंत्री सुनील अधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश पंत, नेल्सन अरोड़ा, जिलामंत्री राकेश भंवर ने सयुक्त रूप से कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जी के सकारात्मक आश्वासन से कर्मचारियों में आस जगी है कि कर्मचारियों की पदोन्नति लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक के पदों पर हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्री जी को संघ के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि कर्मचारी वर्षों से इन पदों पर कार्य कर रहे हैं और इस पदोन्नति से सरकार, शासन को कोई भी वित्तीय भार नहीं पड़ेगा बस कर्मचारी सम्मान सहित सेवानिवृत्त हो जाएंगे, नर्सिंग संवर्ग को पौष्टिक आहार भत्ता मरीजों के संपर्क में रहने के लिए दिया जाता है जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, चौकीदार, सफाई कर्मचारी मरीजों के संपर्क में ज्यादा रहते हैं किंतु पौष्टिक आहार भत्ता नर्सिंग संवर्ग को दिया जाता है और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नहीं मिलता है जोकि न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और महामंत्री सुनील अधिकारी ने बताया कि संगठन द्वारा लगातार महानिदेशालय व शासन में अपनी मांगो को लेकर पत्राचार किया जा रहा है। जिसके लिए आज भी संगठन के पदाधिकारी महानिदेशालय देहरादून पहुंचे, लेकिन महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं अपर निदेशक प्रशासन देहरादून नहीं मिल पाए, उनको पुनः पत्र प्राप्त करा दिया गया है एक माह होने को है लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, के पदों का प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा गया है। संगठन ने आंदोलन स्थगित किया है, अगर जल्द ही मांगो का निस्तारण न होने की दशा में पुनः नोटिस देकर आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा। संगठन द्वारा मुख्यमंत्री जी से भी न्याय की गुहार लगाई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश लखेड़ा, सुनील अधिकारी, राकेश भंवर, गिरीश पंत, शैलेश द्विवेदी, नेल्सन अरोड़ा इत्यादि शामिल रहे।
