मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर नगर में चीनी के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और विशेष रूप से चीनी के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पिछले एक माह के दौरान चीनी के दामों में 20 रूपये प्रति किलो से भी अधिक की बढ़ोतरी ने आम परिवार का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है, पहले से ही आटा, दाल, तेल, सब्जियां, दूध, रसोई गैस, बिजली, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों के बढ़ते खर्च से परेशान जनता के सामने अब चीनी की बढ़ती कीमत ने नई मुश्किल खड़ी कर दी हैं।
युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों में आम आदमी कहीं दिखाई नहीं देता, “महंगाई अब केवल आंकड़ों का विषय नहीं रह गई है, बल्कि यह हर रसोई, हर गरीब परिवार, हर मजदूर, हर कर्मचारी और हर मध्यमवर्गीय परिवार की रोज की पीड़ा बन चुकी है। वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी और पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि सरकार जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है और फिर विकास के बड़े-बड़े दावे कर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव मकबूल कुरैशी और पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिन लोगों ने अच्छे दिनों और महंगाई कम करने के नाम पर जनता से वोट मांगा था, आज उन्हीं के शासन में आम आदमी को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है।
एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि जब आम नागरिक की आय उसी अनुपात में नहीं बढ़ रही, तब खाने-पीने की आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं और सरकार मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है?।
पार्षद सुनील कुमार सिंह और पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी ने कहा कि चीनी कोई विलासिता की वस्तु नहीं है, यह गरीब से गरीब परिवार की रसोई में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की वस्तु है, यदि एक महीने में ही इसके दाम इतने बढ़ जाएं तो सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर इसका लाभ किसे मिल रहा है और नुकसान किसका हो रहा है?। वरिष्ठ नेता प्रवीण मिश्रा और वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने कहा कि किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता और बाजार में उपभोक्ता महंगा सामान खरीदने को मजबूर है, आखिर इस व्यवस्था के बीच फायदा कौन उठा रहा है?।
महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और वरिष्ठ नेता दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार का आर्थिक मॉडल आम जनता को राहत देने के बजाय उसकी मुश्किलें बढ़ा रहा है, एक तरफ बेरोजगारी और सीमित आमदनी से परिवार जूझ रहे हैं, दूसरी तरफ आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दाम लोगों की बचत समाप्त कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता बीपीएस तेजियान और युवा नेता तस्लीम कुरैशी ने कहा कि सरकार महंगाई से जुड़े वास्तविक सवालों पर जवाब देने के बजाय प्रचार और आंकड़ों के सहारे अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। पार्षद प्रतिनिधि वसी और पार्षद प्रतिनिधि इमरान मंसूरी ने कहा कि जनता की समस्याओं पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, बाजार में रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर बोझ बढ़ेगा तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर सरकार से जवाब मांगेगी।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सतेंद्र वर्मा, अयान सैफी, राव फरमान, जावेद अंसारी, अज्जू खान,भरत ठाकुर, दाताराम चौहान, रईस अब्बासी, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब खान, अक्षय नागपाल, नंदलाल, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष पंवार, अमित अवस्थी, मुरसलीन अहमद, पूर्व पार्षद मेहरबान खान,छम्मन पीर,संदीप सेतिया, तरूण सिराज, इलमास इम्मी, वैभव चौहान, मोहित चौधरी, सुनील कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
