अनमोल के परिवार को मिल रही शहर भर से बधाईयां
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। 24 वीं प्रदेश स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशिप 2026 में हरिद्वार के अनमोल बालियान ने गोल्ड और सिल्वर पदक जीत कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। देहरादून में आयोजित इस शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आये निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल की आईएसएसएफ स्पार्धाओं में हरिद्वार के अनमोल बालियान ने एक स्वर्ण और एक रजत मेंटल अपने नाम किया। स्वर्ण और रजत मेंटल मिलने पर अनमोल बालियान के परिवार को बधाईयों का ताता लगा हुआ है।
अनमोल के पिता धीरेन्द्र सिंह जोकि उप जिला मेला अस्पताल में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। जबकि माता मीनाक्षी एक शिक्षिका है। वहीं बडी बहन बीकॉम में अध्यनरत है। अनमोल बालियान का कहना हैं कि शूटिंग के क्षेत्र में उसके माता-पिता का भरपूर पूरा सहयोग मिल रहा है। वह बडा होकर नामचीन निशानबाज बनकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना चाहता है। अनमोल बालियान कक्षा 10 का छात्र हैं और डीबीएस दौलतपुर में अध्यनरत है। अनमोल बालियान को गोल्ड और सिल्वर मेटल मिलने पर स्कूल के शिक्षकों और उसके सहपाठियों द्वारा काफी प्रोत्साहन करते हुए बधाई दी जा रही है। अनमोल बालिया पढाई में होशियार हैं और परीक्षाओं में उत्तीर्ण होता रहा है। स्कूल के शिक्षिकों ने अनमोल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
अनमोल बालियान के पिता धीरेन्द्र सिंह का कहना हैं कि उनके बेटे को बचपन से ही निशानेबाजी का शौक रहा हैं और वह बडा होकर नामचीन निशानेबाज बनकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना चाहता है। अनमोल के निशानेबाजी में रूचि को देखते हुए परिवार भी अनमोल को पूरा सपोट कर रहा है।
अनमोल बालियान पिछले तीन वर्षों से देवभूमि शूंटिंग ट्रेंनिंग अकादमी हरिद्वार के कोच योगेंद्र यादव की देखरेख में ट्रेनिंग ले रहे हैं।
