मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रक्तकेन्द्र प्रभारी डा रविन्द्र चौहान के नेतृत्व में रक्तकेंद्र एवं पैथोलॉजी लेब के कर्मचारियों ने हर मिलाप मिशन जिला चिकित्सालय हरिद्वार के नवनियुक्त प्रमुख अधीक्षक डा श्याम किशोर सोनी को बुके देकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं। जिला चिकित्सालय हरिद्वार के प्रमुख अधीक्षक डा श्याम किशोर सोनी ने कहा कि रक्तकेंद्र में जो भी कठिनाइयाँ और चुनौती होंगी उनको हम सब मिलकर सामना करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेगें। बुके देकर सम्मान करने वालों में डा रविन्द्र चौहान, अमित कुमार, दिनेश लखेडा, विनोद तिवारी, प्रदीप मौर्य, वर्णिक चौधरी, नवीन बिंजोला, इत्यादि शामिल रहे।
