♦अधिवेशन में मुख्य अतिथि होगें उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
♦कार्यक्रम में देश भर के 51 पत्रकार होगें अटल बिहारी वाजपेई अवार्ड से सम्मानित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27 वां स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण तथा खुला अधिवेशन 01 जून को वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार में आयोजित होने जा रहा है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अधिवेशन में देशभर के वरिष्ठ पत्रकार शामिल होगें। इस बात की जानकारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक गिरीश चंद्र कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड समेत विभिन्न प्रांतो के वरिष्ठ पत्रकारों को 01 जून को हरिद्वार में आयोजित अधिवेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
पेजा उत्तराखंड इकाई की प्रदेशध्यक्षा सरोजिनी सेमवाल, कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महासचिव विकास शर्मा ने बताया कि आयोजित अधिवेशन का उद्घाटन 01 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शामिल होगें। श्री शर्मा ने बताया कि इस अधिवेशन में देशभर के 51 पत्रकारों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कौशिक द्वारा अटल बिहारी वाजपेई अवार्ड से सम्मानित करेंगे।
