♦आरोपी ने नाबालिका को बहला फुसलाकर लुघियाना ले जाकर की शादी
♦नाबालिका के साथ आरोपी किराये के कमरे में पति-पत्नि के तौर पर था रह रहा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अपहरण हुई नाबालिका को पंजाब से बरामद करते हुए अपहरणकर्त्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अपहरणकर्त्ता ने नाबालिका से विवाह कर किराये के कमरे में पति-पत्नि के तौर पर रह रहे थे। पुलिस दोनों को हरिद्वार लेकर पहुंची और नाबालिका के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए परिजनों के सुपूर्द कर दिया। जबकि आरोपी के खिलाफ पोक्सों, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि 20 मई को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक बेटी के लापता होने के सम्बंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले को गम्भीरता से लेते हुए नाबालिका के लापता होने स्थल से लेकर आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में लापता नाबालिका एक युवक के साथ देखी गई। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किये गये, तो युवक की पहचान अंकुश पुत्र रमेश निवासी लेबर कालोनी सेक्टर-02 भेल रानीपुर हरिद्वार के तौर पर हुई।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने युवक के परिजनों, उसके दोस्तों समेत अन्य लोगों से पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि अंकुश पंजाब के लुघियाना में रह रहा है। इस जानकारी पर पुलिस की एक टीम पंजाब के लुघियाना में बताये गये स्थल पर छापा मारकर अपहरण हुई नाबालिका को बरामद करते हुए आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पूडछताछ के दौरान अंकुश ने पुलिस को बताया कि वह नाबालिका को 19 मई को लुघियाना ले आया था, जहां उसने नाबालिका से विवाह किया और किराये का कमरा लेकर पति-पत्नि के तौर पर रह रहे थे।:
