मुकेश वर्मा
हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास परिसर रोशनाबाद में महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डीपीओ हरिद्वार अविनाश भदौरिया, खंड विकास अधिकारी रुड़की श्रीमती सुमन कुटियाल, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा, अधिवक्ता रश्मि उपाध्याय की उपस्थिति में महिला सुरक्षा एवं अस्मिता को सम्मान और अधिकार प्रदान करने हेतु कुछ अभिलेखों का अध्ययन किया गया साथ ही उनके क्रियान्वन हेतु महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
समाज की बिगड़ी मनोदशा को सुधारने, सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से तथा निरंतर भटकाव की सूचनाओं के चलते बच्चों के प्रति माता-पिता की भूमिका, स्कूल कॉलेज का वातावरण, कार्य स्थल पर महिलाओं को सुरक्षा इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अगली मीटिंग के विषय निर्धारित किए गए। बैठक में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, सशक्तिकरण, संवेदनशीलता और मौलिक अधिकारों की रक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
