♦ज्वालापुर के कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक दुकान पर छापा
♦एसडीएम की टीम ने दुकान से किया 06 कुंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त
♦व्यापारी पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग मिलने पर हुआ एक लाख का चालान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निर्देश के क्रम में आज उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम एवं पुलिस बल ने ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक के दुकान पर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग की बिक्री व भारी भंडारण की सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान प्रशासन की टीम ने दुकान पर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग की विक्री होते और भारी मात्रा में भंडारण पाया गया।
एसडीएम हरिद्वार जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दुकान से 06 कुंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त किया गया है। अनधिकृत बैन पॉलीथिन के बैग का भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित दुकानदार का एक लाख का चालान किया गया। अनाधिकृत प्लास्टिक एवं बैग का भंडारण, विक्रय एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, अनाधिकृत प्लास्टिक का उपयोग करने वाले पर नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जाएगी। छापामार कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
