♦कुंभ मेले के स्थाई व अस्थाई कार्यो के पूरा करने की समय सीमा निर्धारित
♦मेले की व्यवस्थाए सुव्यस्थित और विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला-2027 को दिव्य व भव्य बनाने के लिए कुंभ मेला नियंत्रण भवन के परिसर में कुंभ मेले में 234.55 करोड़ की लागत के किये जाने वाले राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख स्थाई और अस्थाई कार्यो का शिलान्यास करते हुए समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले में किये जाने वाले स्थाई व अस्थाई कार्यो के पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। कुंभ मेले की व्यवस्थाए सुव्यस्थित हो और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
कुंभ मेले में किये जाने वाले मुख्य कार्यो में घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसरंचना के 70.54 करोड़ की लागत से 7 कार्य किये जाएगे। वही 127.23 करोड़ की लागत के सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य, 18.11 करोड़ की लागत से पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य और 18.67 करोड़ की लागत से श्रद्धालुओं की सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य शामिल है।

