♦ऋषिकुल तिराहे पर पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने पर हुई धक्का-मुक्की
♦प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह गो बैक, हिन्दू विरोधी सरकार नहीं चलेगी आदि लगाये नारे
♦पुलिस प्रदर्शनकारियों को वाहनों में भरकर ले गई पुलिस लाइन, श्री शाह के जाने के बाद छोडा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी व सोम त्यागी के संयोजन और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव चौहान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल तिराहे पर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग, दोषी भाजपा के वीआईपी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज और उनके शिष्यों के साथ हुई अभद्रता, उधम सिंह नगर में किसान सुखवंत सिंह द्वारा की गई आत्महत्या की सीबीआई जांच और धामी सरकार के संरक्षण फल फूल रहे भ्रष्टाचार को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार पहुंचने पर गो बैक, हिन्दू विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी आदि नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस द्वार घोषित कार्यक्रम की भनक लगते ही ऋषिकुल तिराहे पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात था। निर्धारित समय व स्थल पर कांग्रेसियों के पहुंचने पर नारेबाजी करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस बल ने कांग्रेसियों को घेर कर उनको आगे बढने से रोका गया। इस दौरान पुलिस का प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर वाहनों में भरकर उनको पुलिस लाइन भेजा गया। जिनको अमित शाह के जाने के बाद उनको छोड दिया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी और सोम त्यागी ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में हिंदू सुरक्षित नहीं है। प्रयागराज में शंकराचार्य जी और उनके शिष्यों के अपमान ने साबित कर दिया कि भाजपा सनातन विरोधी है। युवा नेता गौरव चौहान और विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार और शोषण से साबित हो गया कि भाजपा नेता ही महिलाओं का शोषण करते है। अंकिता भंडारी की घटना हो या सल्ट की घटना हो या फिर लालकुआं, सभी घटनाओं में भाजपा नेता ही संलिप्त है।
िनखिल सौदाई और अखिल शर्मा त्यागी ने कहा कि उधम सिंह नगर में किसान सुखवंत सिंह द्वारा की गई आत्महत्या से स्पष्ट है कि भाजपा की सरकारों में किसान भी सुरक्षित नहीं है। विशाल प्रधान और सागर बेनीवाल न कहा कि भाजपा की सरकार में युवा रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। सार्थक ठाकुर और समर्थ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार के संरक्षण में प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में उदित विद्याकुलज, कैश खुराना, अशोक अदालती, हरविंद्र सिंह,नितिन तेश्वर, समीर अंसारी, सौरभ सैनी, नवाब मलिक, राहुल चौहान, मृत्युजंय पांडे, उदित विद्याकुल, मनोज जाटव, यश शर्मा, आशु श्रीवास्तव, हिना खातून, रियाजुल अली आदि शामिल रहे।





