*सीएमएस समेत चिकित्सक दूसरी मंजिल पर सायरन की आवाज की ओर दौड़े
*डाइलिसिस के एसी की वायर में उठी चिंगारी के कारण बजा था फॉयर सायरन
*चिंगारी के खुद बुझ जाने पर चिकित्सकों समेत मरीजों ने ली राहत की सास
*डॉ. राजेश गुप्ता ने दिये इलेक्ट्रीशियन को दिये वायर को दुरूस्थ करने के निर्देश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उप जिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार में आज दोपहर को उस वक्त हडकम्प मच गया, जब पहली मंजिल पर फॉयर सायरन बज उठा। जिससे चिकित्सालय में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सीएमएस समेत चिकित्सक फॉयर सायन की आवाज की ओर दौडे, तो पता चला कि डाइलिसिस के एससी वायर में शार्ट सर्किट होने से उठी चिंगारी के कारण फॉयर सायरन बजा हैं। इस जानकारी के बाद चिकित्सकों समेत मरीजों ने राहत की सास ली। सीएमएस ने तत्काल इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर वायर को दुरूस्थ करने के निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार उप जिला मेला चिकित्सालय में आज दोपहर करीब पौने एक बजे चिकित्सकों के ओपीडी कक्ष के बाहर व चिकित्सालय में मरीजों की भारी भीड लगी थी। इसी दौरान चिकित्सालय के पहली मंजिल पर फॉयर सायरन बज गया। जिससे चिकित्सायल में अफरा-तफरी मच गयी। जब फॉयर सायरन बजा, उस वक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता अपने ऑफिस में कुछ लोगों के साथ मीटिंग कर रहे थे।
सायरन की आवाज सुनकर सीएमएस समेत चिकित्सक फॉयर सायरन की आवाज की और दौड पडे। जानकारी पर मालूम हुआ कि सायरन की लोकेशन दूसरी मंजिल पर है। जिसपर सीएमएस समेत चिकित्सक दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो मालूम हुआ कि लिफ्ट के गेट के ऊपर डाइलिसिस के एसी की वायर में शार्ट सर्किट के चलते उठी चिंगारी के कारण फॉयर बजा है। गनीमत रही कि वायर में शार्ट सर्किट के चलते उठी चिंगारी के बाद खुद बुझ गयी। जिसके बाद चिकित्सकों समेत मरीजों ने राहत की सास ली। सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने तत्काल इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया, जिसको वायर को दुरूस्थ करने के निर्देश दिये गये।
सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि दोपहर को चिकित्सालय में फॉयर सायरन बज गया। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो मालूम हुआ कि दूसरी मंजिल पर डाइलिसिस के एसी के वायर में शार्ट सर्किट के चलते चिंगारी उठने से सायरन बज गया था। लेकिन चिंगारी खुद ही बुझ गई। इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर तत्काल वायर को दुरूस्थ करने के निर्देश दिये गये है।




