दोनों नेताओं ने चुनावी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति की जुटाई जानकारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मतदान के बाद अपने समर्थकों के साथ लोगों से मतदान की अपील की। भाजपा प्रत्याशी ने अपने क्षेत्र में अपना मत देने के बाद अपने समर्थकों के साथ अपने चुनावी संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अपने कार्यकर्त्ताओं व नेताओं से मुलाकात करते हुए स्थिति की जानकारी ली।
वहीं नगर विधायक मदन कौशिक ने भी वोट डालने के बाद चुनावी क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति की जानकारी लेते हुए अपने समर्थकों से स्थिति का हाल जाना। बताया जा रहा हैं कि भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत और नगर विधायक मदन कौशिक चुनावी क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद अपनी स्थिति का आंकलन करने के बाद संतुष्ट नजर आये। जिनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।