इस चैम्पियनशिप में प्रदेश के अलग जनपदों की 12 टीमो ने हिस्सा लिया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दो दिवसीय 24वी सब जूनियर राज्य कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन दिव्य प्रेम सेवा मिशान में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्व पुरुषोत्तम दास मुन्ना जी की स्मृति मे किया गया। इस चैपियनशिप मे हरिद्वार, देहरादून, उद्यमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल, पौङी गढ़वाल, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ, उत्तरकाशी सहित कुल 12 टीमो ने प्रतिभाग किया।
सेमिफाइनल के रोमांचक मुकाबले मे पिथौरागढ ने देहरादून को 31- 29 के मामूली अन्तर से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमिफाइनल मे उद्यमसिंह नगर ने एक तरफ़ा मुक़ाबले मे नैनीताल को 35-12 के अन्तर से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। फाइनल मैच मे भारत के कबड्डी खिलाडी अर्जुन देशवाल ने खिलाडीयो से परिचय प्राप्त किया। अर्जुन देशवाल ने हाल मे सम्मापन एशियन गेम्स मे भारत को स्वर्ण पदक दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एशोसियेशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि अर्जुन देशवाल ने बीइजी रुड़की मे मैज्वाइनिंग के बाद सन् 2018 मे उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग किया व भारतीय टीम के कोचिंग कैम्प मे भाग लिया। अर्जुन के कोच उपेंद्र मलिक ने बताया कि यह खिलाडी उत्तराखण्ड की देन है दो एशियन गेम्स मे स्वर्ण पदक हासिल किए। बता दें कि देर रात तक खेला गया रोमांचक मैच उद्यमसिंह नगर व पिथौरागढ के बीच 42- 42 अंको से बराबर रहा। मैच पांच रेड के मुकाबले पर समाप्त हुआ। उद्यमसिंह नगर ने पिथौरागढ को 47-45 के अन्तर से हराकर चैम्पियनशिप पर कब्जा किया। जबकि तृतीय स्थान नैनीताल ने प्राप्त किया।
पुरष्कार वितरण आशीष भैय्या, महेश जोशी, ऋषिपाल सिंह, मैजर सिह, शलभ मित्तल, मनोज नेगी, दिनेश कैन्तुरा, नितिन राठी, पंकज राठी, आशीष कुमार, रवि कुमार, सुमित कुमार आदि द्वारा किया गया। इससे पूर्व उद्घाटन के अवसर पर प्रदीप चौधरी, (पूर्व चौयरमैन), प्रमोद पाण्डेय (जिला युवा कल्याण अधिकारी) रविन्द्र भण्डारी (जिला खेल अधिकारी), दिनेश शर्मा, अजय भारद्वाज, अर्चित मित्तल व बडी संख्या मे पूर्व खिलाड़ी उपस्थित हुए।



