हरिद्वार से संघ के कई पदाधिकारी व कर्मचारी होगें शामिल
अनुप कुमार/ अर्क शर्मा
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड, चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ जनपद हरिद्वार द्वारा 02 जुलाई 23 को पर्वतीय राज्य कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड का प्रांतीय अधिवेशन हल्द्वानी में आयोजित है। जिसमें शामिल होने के लिए एक बैठक की गयी। प्रदेश के सबसे बड़े संगठन से सम्बद्ध संघ होने के नाते सभी संगठनों फार्मेसिस्ट एसोसिएशन से एसपी चमोली और लेब टेक्नीशियन एसोसिएशन से महावीर चौहान एवं चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ से राकेश भँवर, जम्बू प्रसाद अपने दल बल के साथ शिरकत करेगें।
प्रदेश उपाध्यक्ष पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन एवं प्रदेश अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ दिनेश लखेडा, जिला मंत्री राकेश भँवर, चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जम्बू प्रसाद, चिकित्सा स्वास्थ्य के जिलाध्यक्ष एसपी चमोली, लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन प्रदेश सचिव महावीर चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन सभी संगठनों का एक बड़ा संगठन है। जिसकी सभी शाखाएं शामिल है, सभी कर्मचारी प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होकर सफल बनाया जाएगा। पूर्व से संघ की प्रमुख मांगे पदोन्नति, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 4200ग्रेड पे, पदोन्नति में शिथलीकरण, डाउन ग्रेड पे जैसी मांगो को पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के बैनर पर पूरे जोर शोर से उठाया जायेगा। जो भी नवनिर्वाचित पदाधिकारी चयनित होंगे, उनसे कर्मचारियों की ज्वलन्त मुद्दे एवं कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण का अनुरोध किया जायेगा।
