आरोपः शादी से पूर्व पार्षद के बेटे ने किया नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म
अश्लील फोटो व वीडियों के जरिये ब्लेकमेल करने का भी लगाया आरोप
आरोपः शादी से पूर्व पार्षद के बेटे ने दवा देकर कराया कई बार गर्भपात
पुत्रवधु ने लगाया दहेज के खातिर उत्पीड़न करते हुए मारपीट का आरोप
एसएसपी से पति समेत ससुरालियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पार्षद पुत्रवधु ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के खातिर उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य गम्भीर आरोप लगाये है। आरोप हैं कि शादी से पूर्व पार्षद के छोटे बेटे ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील वीडियों व फोटो उतारकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करने तथा कई बार गर्भपात कराया। पार्षद दम्पति ने बेटे की करतूत का मामला सामने आने पर पीडिता को बेटे से शादी कराने का भरोसा दिला कर चुप्प कर दिया।
आरोप हैं कि शादी के बाद पार्षद बेटे व ससुराल द्वारा पीडिता को दहेज के खातिर परेशान करते हुए उत्पीड़न कर मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीडिता ससुरालियों से जान बचाकर भागकर मायके पहुंचकर परिजनों को घटना से अवगत कराया। पीडिता का आरोप है कि कोतवाली रानीपुर पुलिस ने भी शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद पीडिता ने एसएसपी से पति समेत ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
संजय नगर टिबड़ी हाल शिवलोक कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार निवासी पीडिता ने अपने परिजनों के साथ पार्षद बेटे व ससुराल के खिलाफ प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि वर्ष 2018 में वह वार्ड नम्बर 17 के पार्षद के घर छात्रवृति के कागजात पर मोहर लगवाने के लिए पहुंची थी। लेकिन उस वक्त घर पर उनका छोटा बेटा मौजूद था। जिसने घर में आकर बैठने को बोला, जिसपर विश्वास कर बैठ गई। आरोप हैं कि इसी दौरान पार्षद के बेटे ने उसको पीने के लिए पानी दिया। जिसको पीकर वह बेहोश हो गयी। जब उसको होश आई तो उसको एहसास हुआ कि उसके साथ गलत काम हुआ है। जिसका विरोध किया तो पार्षद बेटे ने उसको मोबाइल दिखाकर धमकाया कि उसने उसकी अश्लील वीडियों व फोटो खिंच ली है। यदि शोर मचाया या किसी बताया तो उसकी फोटो व वीडियों सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम कर देगा।
पीडिता का आरोप हैं कि पार्षद का बेटा उसको वीडियों व फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर घर पर बुलाकर उसकी बिना मर्जी के दुष्कर्म करता रहा। उसके कई बार गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया गया। पार्षद दम्पति ने अपने घर में दुष्कर्म करते हुए अपने बेटे को पकड लिया। पीडिता ने पार्षद दम्पति को उनके बेटे द्वारा ब्लेकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की जानकारी देते हुए पुलिस व परिजनों से शिकायत करने की बात कही। जिसपर पार्षद दम्पति ने उसको अपने बेटे से शादी करने का भरोसा दिलाकर शांत कर दिया।
आरोप हैं कि पार्षद का बेटा उसके बाद भी उसको ब्लेकमेल कर घर बुलाकर अपनी मनमर्जी करता रहा। जब पीडिता ने शादी करने का दबाव डाला तो उसको शांत करने के लिए कोर्ट मैरिज और घर पर पंडित को बुलाकर शादी करा दी। लेकिन घर में जगह नहीं दी और उसे यह कहते हुए मायके भेज दिया कि जब बड़े बेटे की शादी हो जाएगी तब उसका विवाह भी धूमधाम से करके लायेगें। पीडिता ने बताया कि बडे बेटे की शादी होने के बाद उसकी शादी हुई, शादी में उसके मायके वालों ने साढे सत्तरा लाख खर्च किये। लेकिन उसके बावजूद भी पार्षद परिवार खुश नही था।
आरोप हैं कि शादी के बाद उसका पति व ससुरालिये उसपर दहेज की मांग का दबाव बनाकर उत्पीड़न करते हुए उससे मारपीट की जाने लगी। दिनांक 19 जून को वह अपनी ससुराल से अपनी बहन से मिलने मायके पहुंची और एक-दो दिन बाद आने के लिए बोला। इसी बीच 21 जून को सास पार्षद का फोन आया कि उसकी ननद आई है, तू शाम को आ जा। लेकिन पीडिता ने कहा कि मम्मी जी में सुबह आ जाउगी। आरोप हैं कि जब वह 22 जून की शाम को जब ससुराल पहुंची, तो ससुराल वालों ने उसको बुरा भला बोला। उसकी दिन शाम को 6 बजे जब उसका पति जेठानी को लेकर ननद को हॉस्पिटल देखने के लिए जाने लगा तो उसने भी दीदी को देखने की इच्छा जाहिर की।
इसी दौरान पति ने तैश में आकर उसके परिजनों को बुराभला बोला। आरोप हैं कि पति का विरोध करने पर पति और जेठानीे ने मिलकर उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया। पति ने फोन कर सास-ससुर को बुला लिया। आरोप हैं कि सास-ससुर ने भी घर पहुंचकर उसके साथ लाठी-डण्डों से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चुंगल से छुट कर भाग कर अपने मायके पहुंची और घटना की जानकारी मायके वालों को दी।
पीडिता ने बताया कि मायके वाले उसको लेकर कोतवाली रानीपुर पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए शिकायत की गयी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मायके वाले उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसका मेडिकल कराया गया। पीडिता ने बताया कि घटना के सम्बंध में उसके द्वारा एक प्रर्थना पत्र एसएसपी को देकर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की मांग की है।
