एसपी यातायात को गलत सूचना देेने पर हुई कार्रवाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। तीर्थनगरी में वीकेंड पर पर्यटकों व यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्धारित स्थल पर तैनाती देते हुए निर्देशित किया गया था। बताया जा रहा हैं कि जब एसपी टैªफिक द्वारा पुलिस कर्मियों की तैनाती के सम्बंध में कंट्रोल रूम से लोकेशन की जानकारी ली गयी तो उनको गलत सूचना दी गयी। जिसपर एसएसपी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए इसको ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए महिला आरक्षी समेत चार को लाइन हाजिर कर दिया।
एसएसपी अजय सिंह के पीआरओ बिपिन पाठक ने बताया कि तीर्थनगरी में वीकेंड पर पर्यटको व यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने को देखते हुए शहर और हाईवे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्धारित स्थल पर तैनाती देकर निर्देशित किया गया था। जब एसपी टैªफिक श्रीमती रेखा यादव द्वारा ड्यूटी स्थल पर नियुक्त पुलिस फोर्स की कंट्रोल रूम से लोकेशन पूछे जाने पर उनको गलत जानकारी दी गयी। जिसको कप्तान अजय सिंह ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए इसे कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए महिला कांस्टेबल सहित 04 पुलिस कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए लाइन हाजिर कर दिया।
जिनमें पीसी पर तैनात चालक व हेड कांस्टेबल, कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल व कोतवाली ज्वालापुर में तैनात महिला आरक्षी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया। जिनमें हेड कांस्टेबल पीटी मोहम्मद अकरम, हेड कांस्टेबल एपी तुलसी चौहान, चालक कांस्टेबल शमीम और महिला आरक्षी पूनम भट्ट शामिल है।
